फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइविंग करते मोबाइल सुना तो लाइसेंस निरस्त

Sun, 05 Mar 2017 09:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,पौड़ी।
विज्ञापन
फोन - फोटो : demo pics
विज्ञापन
वाहन चलाते समय मोबाइल के प्रयोग से होने वाले हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने अब और भी सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। एसएसपी मुख्तार मोहसिन ने क्राइम मीटिंग में सभी क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्षों को निर्देश जारी किए हैं कि वाहन चलाते समय यदि कोई चालक मोबाइल का इस्तेमाल करता है तो उसका लाइसेंस तुरंत जब्त करके आरटीओ को उसे निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेजी जाए।
विज्ञापन


एसएसपी ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों, तेज रफ्तार चालकों, ओवर लोडिंग करने वालों को किसी भी कीमत पर न बख्शा जाए। एसएसपी ने कहा कि 31 मार्च तक कस्बा पौड़ी में दोपहिया वाहनों के चालकों के लिए हेलमेट पहनने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान में करीब 90 प्रतिशत चालक हेलमेट का प्रयोग कर रहे हैं।

इसे 100 प्रतिशत किया जाए। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को होली के त्योहार के दृष्टिगत अपने-अपने थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए निर्देश जारी किए हैं। वहीं थानाध्यक्ष मतगणना एवं होली के दिन शांति बनाए रखने के लिए अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लोगों के साथ शांति गोष्ठी करेंगे।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में आचार संहिता एवं अन्य नियमों का उल्लंघन से संबंधित जनपद पौड़ी गढ़वाल के कुल 21 अभियोग पंजीकृत हुए हैं। इनमें 21 मार्च से पूर्व समस्त मामलों में आरोप पत्र प्रेषित करने के लिए समस्त विवेचकों को निर्देशित किया गया है। मीटिंग में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार सरिता डोबाल, क्षेत्राधिकारी पौड़ी धन सिंह तोमर और क्षेत्राधिकारी कोटद्वार जेआर जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें