फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: निर्माण के छह साल बाद भी नहीं सुधरी मंजाकोट-बंदासा सड़क

Thu, 20 Jun 2024 04:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कीर्तिनगर ब्लॉक के मंजाकोट-बंदासा मोटर मार्ग की दशा नहीं सुधारे जाने से क्षेत्र के लोग खासे परेशान हैं। ग्रामीण करीब छह वर्षों से जान जोखिम में डालकर खस्ताहाल मोटर मार्ग पर सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधान पूजा देवी रौथाण ने बताया कि वर्ष 2017-18 में लोनिवि कीर्तिनगर ने भैंसवाड़ा और बंदासा गांव के लिए मंजाकोट से बंदासा गांव तक करीब चार किमी सड़क का निर्माण किया था, लेकिन आज तक मार्ग का डामरीकरण नहीं किया है। प्रधान ने बताया कि मार्ग पर अधिक ढाल के कारण हल्की बारिश में पानी से सड़क पर गहरी खाई बन जाती है। साथ ही मलबा और पत्थर आने से कई दिनों तक मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद हो जाता है। ऐसे में ग्रामीणों को बाजार और छात्रों को स्कूल आने जाने के लिए चार किमी की खड़ी चढ़ाई नापनी पड़ती है। प्रधान ने कहा कि मार्ग के डामरीकरण और सुधारीकरण के लिए कई बार लोनिवि से मांग की गई, लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हो पाई है। ग्रामीण महेंद्र सिंह पंवार, रघुवीर राणा, सुंदर सिंह व बलवीर सिंह आदि ने लोनिवि से खस्ताहाल मोटर मार्ग की दशा सुधारने की मांग की है।

लोनिवि कीर्तिनगर के सहायक अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि मार्ग के सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए शासन को 3.60 करोड़ की डीपीआर भेजी गई है। स्वीकृति मिलने पर डामरीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें