फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जिला अस्पताल के पास दिखा गुलदार, आबादी क्षेत्र में बढ़ी लोगों की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला अस्पताल के समीप एक बार फिर से गुलदार की आबादी क्षेत्र में सक्रियता से लोगों की चिंता बढ़ गई है। बीती रात गुलदार जिला अस्पताल के समीप घूमता हुआ दिखाई दिया। रिहायशी इलाके में गुलदार की मौजूदगी से आसपास रहने वाले लोगों में भय का माहौल है। वहीं, वन विभाग ने एहतियातन क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन


बीती रात गुलदार जिला अस्पताल के समीप दिखाई दिया। अस्पताल के आसपास आबादी होने के कारण यहां लोगों और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में गुलदार की सक्रियता से लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। स्थानीय करन सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार आदि ने बताया कि गुलदार लगातार आबादी क्षेत्र में आता रहा तो किसी अप्रिय घटना का खतरा पैदा हो सकता है।
वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता गणेश चंद्र भट्ट के धरनास्थल के आसपास भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। धरनास्थल के आसपास पुलिस के साथ ही वन विभाग की टीम निगरानी रख रही है विभाग की ओर से क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

वन विभाग की एसडीओ आयशा बिष्ट ने बताया कि गुलदार दिखाई देने के बाद संबंधित क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें