फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच बाजार में यात्रियों और स्थानीय निवासियों में चले लात-घूसे

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार रात यहां बीच बाजार में यात्री और स्थानीय लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में काफी मारपीट हुई। बाद में पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई, जहां शांति भंग में चालान करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मोटर मार्ग पर एक समुदाय के यात्री तेजी से बाजार में मोटर साइकिल दौड़ा रहे थे। एक स्थानीय युवक ने जब उन्हें टोका, तो मोटर साइकिल सवार दो यात्रियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव में स्थानीय लोग व व्यापारी भी आ गए। इसके बाद हुड़दंग कर रहे यात्रियों के भी लोगों ने खूब पिटाई की। लोगों का कहना था कि यात्री जगह-जगह महिलाओं से अभद्रता करते हैं। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।
बाजार में हंगामा होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को कोतवाली ले गई। व्यापार संघ अध्यक्ष दिनेश असवाल, महामंत्री अमित बिष्ट और राजा विश्नाई भी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस से हुड़दंगी यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि बाजार में हुड़दंग करने पर दो लोगों का शांति भंग में चालान काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें