फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: अपराध संक्षेप <bha>--</bha><bha>--</bha>बिना सत्यापन के किरायेदार रखना सात मकान मालिकों को पड़ा भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन

कीर्तिनगर। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस ने क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना पुलिस सत्यापन कराए किरायेदार रखने पर सात मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 40 हजार का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी संजय मिश्रा के नेतृत्व में तीन विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने कीर्तिनगर क्षेत्र के मुख्य बाजारों, आवासीय कॉलोनियों और निर्माण स्थलों में रह रहे बाहरी मजदूरों, किरायेदारों, फड़-फेरी और रेहड़ी संचालकों के पहचान पत्रों व सत्यापन प्रपत्रों की गहन जांच की। जांच के दौरान कईं ऐसे मामले सामने आए जहां पर मकान मालिक ने बिना पुलिस सत्यापन कराए किरायेदार रखे थे। इस पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए सात चालान किए गए। इनमें से चार मकान मालिकों के विरुद्ध कोर्ट चालान किए गए, जबकि तीन मकान मालिकों के मौके पर ही नकद चालान काटे गए। इस दौरान पुलिस ने मकान मालिकों को सत्यापन के लिए उत्तराखंड पुलिस ऐप के उपयोग करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें