फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: आंदोलन को विभिन्न संगठनों का मिल रहा समर्थन

Sun, 01 Feb 2026 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


गोला पार्क में जस्टिस फॉर अंकिता कमेटी ने की जनसभा
कहा, यह आंदोलन जनता का है
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। अंकिता भंडारी के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए चल रहे जन आंदोलन के समर्थन में रविवार को गोला पार्क में जस्टिस फॉर अंकिता कमेटी ने जनसभा की। कार्यक्रम की शुरुआत ऑल इंडिया डीएसओ के कार्यकर्ताओं ने जनगीत हम भारत की बेटी हैं... से की। जनसभा में वक्ताओं ने कहा कि इस आंदोलन में विभिन्न सामाजिक संगठनों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। रामनगर से पहुंचीं उत्तराखंड महिला मंच की महिलाओं के साथ ही स्थानीय राज्य आंदोलनकारी भी आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि यह किसी व्यक्ति या संगठन विशेष का आंदोलन नहीं है बल्कि यह जनता का आंदोलन है जिसमें बेटियों और बच्चों की सुरक्षा का सवाल जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि आंदोलन किसी राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित है जबकि ऐसा नहीं है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह आंदोलन को भटकाने की कोशिश कर रही है। वक्ताओं ने मांग की कि पूरे मामले की सीबीआई जांच कराई जाए और जांच सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में हो ताकि निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित किया जा सके। इस मौके पर उत्तराखंड महिला मंच की ललिता रावत, राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र रावत, प्रभाकर बाबुलकर, अनिल स्वामी, अनिल दत्त तिवाड़ी, एलयूसीसी से जुड़ीं आंदोलनकारी महिलाएं, वर्तमान छात्र संघ उपाध्यक्ष शिवांक नौटियाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें