फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांडा स्थित मंजूघोषेश्वर महादेव मंदिर में कांडा मेला शुरू

विज्ञापन
देहलचौरी कांडा में मंजूघोष मंदिर में दर्शनो के लिए लगी लोगो की भीड़। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
विकासखंड कोट के कांडा स्थित मंजूघोषेश्वर महादेव मंदिर में दो दिवसीय मंजूघोष मेला शुरू हो गया है। शुक्रवार को छोटा कांडा मनाया गया। इसमें एकमात्र निशाण (देवताओं के प्रतीक चिह्न) चढ़ाया गया। भैया दूज पर बड़ा कांडा मेला लगेगा।
विज्ञापन

श्रीनगर से करीब 13 किलोमीटर दूर कांडा में हर साल दीपावली के अगले दिन दो दिवसीय (बड़ा व छोटा कांडा) मंजूघोष मेला लगता है। कांडा गांव में मंजूघोष, महाकाली व मंजूदेवी मंदिर स्थित हैं। इस मेले में दूर दराज से श्रद्धालु निशाण लेकर पहुंचते हैं। मंजूघोष मेला कांडा मेला नाम से प्रसिद्ध है। दीपावली के दूसरे दिन शुक्रवार को परंपरानुसार छोटा कांडा मेला शुरू हुआ। सुबह आठ बजे मंजूघोषेश्वर महादेव मंदिर के कपाट खोले गए। अपराह्न दो बजे कांडा गांव स्थित भगवती मंदिर से देवी की डोली मंदिर में आई। मजीन कांडा सेवा समिति के अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद भट्ट ने बताया कि पहले दिन कांडा गांव से आया निशाण चढ़ाया गया। बड़ा कांडा दिन के कुछ गांवों से निशाण आने की संभावना है। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी एसडी नौटियाल, कोतवाल श्रीनगर हरिओम राज चौहान और एसएसआई रणवीर रमोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें