फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला नौवीं का छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर में नौवीं का छात्र घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले को खुदकुशी बता रही है। पुलिस के अनुसार स्कूटी की मांग करने पर परिजनों से उसे डांट दिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार, छात्र के पिता ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इनकार करते शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया। वह परिवार का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन

पुलिस ने अनुसार 15 वर्षीय किशोर ने शुक्रवार शाम घरवालों से स्कूटी की मांग की थी। परिजनों ने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए उसे डांट दिया। इसके बाद वह दूसरे कमरे में चला गया। उसके पिता सो गए और मां टीवी देखने लगी। इसी बीच मां बेटे की कमरे की ओर गई तो वह फंदे से लटका मिला। परिजन उसे उतारकर उप जिला अस्पताल श्रीनगर ले गए, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में किशोर को मृत घोषित कर दिया गया। एसएसआई रणवीर रमोला ने बताया कि किशोर नौवीं का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें