फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 केवी विद्युत लाइन का ग्रिड फेल, आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लि. की 400 केवी विद्युत लाइन के उत्तरी ग्रिड के फेल होने से दो घंटे से भी अधिक समय से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत आपूर्ति के ठप होने से पेयजल आपूर्ति के भी प्रभावित रहने की संभावना है। उत्तरी ग्रिड के फेल होने से जनपद पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग के संपूर्ण हिस्से व टिहरी के कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित है। विद्युत वितरण खंड पौड़ी के अधिशासी अभियंता अभिनव रावत ने बताया कि 400 केवी विद्युत लाइन के उत्तरी ग्रिड के फेल होने से शाम चार बजे से विद्युत आपूर्ति बाधित है। इस लाइन को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लि. संचालित करती है। वहां के अधिकारियों से बातचीत की गई है। रावत ने बताया कि अधिकारियों ने देर शाम तक विद्युत आपूर्ति सुचारु किए जाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें