फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च तक बजट के सदुपयोग का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
तीरथ सिंह रावत ने पौड़ी के विकास भवन सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘दिशा’ की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों को मार्च 2022 तक विकास कार्यों को गति देते हुए बजट के सदुपयोग का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में पालिकाध्यक्ष दुगड्डा ने कहा कि डाडामंडी रोड पर मोती बाजार में सड़क पर जगह-जगह पर गड्डे हैं। सांसद ने प्रभारी डीएम को मामले में संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। सुमाड़ी गांव की भावना काला व दुगड्डा की सुनीता देवी को 6 माह से पेंशन नहीं मिलने की शिकायत पर उन्होंने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को नियमित पेंशन भेजने के निर्देश दिए। रेल विकास निगम श्रीनगर द्वारा ग्राम जनासू में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा अन्य जनपदों की तुलना भिन्न होने पर अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में ग्रामीणों से समझौता हो रहा है। सांसद ने रेलवे के कार्यों में स्थानीय युवाओं को योग्यतानुसार रोजगार देने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर विधायक पौड़ी मुकेश कोली, पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, दुगड्डा भावना चौहान, ब्लाक प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी, पीडी एसके राय, डीडीओ वेद प्रकाश, सीएमओ डा. प्रवीण कुमार, डीएचओ डा. नरेंद्र कुमार, डीएफओ सोहन लाल, सीएओ डीएस राणा, डीपीआरओ एमएम खान, डीईओ बेसिक केएस रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्थायी राजधानी के मुद्दे में दिया गोलमोल जवाब
गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत प्रदेश की स्थायी राजधानी के मुद्दे पर सीधे जवाब देने से बचते नजर आए। पत्रकारों से बातचीत के दौरान स्थायी राजधानी के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने का वायदा पूरा कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की पैरवी करने के सवाल पर भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें