बैकुंठ चतुर्दशी मेले के दौरान चर्खी झूले का जंगला खुलने से दो बालिकाएं घायल हो गईं। दोनों बालिकाओं को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। डीएम चंद्र शेखर भट्ट ने कहा कि मेला स्थल पर व्यवस्थाओं व मानकों का जायजा लेने के लिए एसडीएम को भेजा जाएगा।
जीआईएंडटीआई मैदान में संचालित हो रहे खेल तमाशों में जम कर सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया जा रहा है। रविवार को चर्खी में चढ़ते समय जंगला टूटने से दो लड़कियां चोटिल हो गईं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। अमर उजाला ने इस संबंध में पूर्व में भी चेताया था। अमर उजाला ने 26 नवंबर के अंक में लोगों की जान से खेल रहे हैं खेल तमाशा संचालक शीर्षक से इस संबंध में खबर भी प्रकाशित की थी। तब जिलाधिकारी भट्ट ने मानकों का उल्लंघन करने वाले खेल तमाशों को बंद किए जाने की बात कही थी।