देवप्रयाग संगम में स्नान करने के लिए लगी लोगो की भीड़
- फोटो : SHRINAGAR
तीर्थनगरी में मार्च महीने में ही पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार चले जाने से अचानक तेज गर्मी बढ़ गई है। इसके चलते यहां लगातार दो दिनों से संगम पर यात्रियों व पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
देवप्रयाग संगम पर गंगा स्नान के लिए बाहरी क्षेत्रों से यात्रियों व पर्यटकों की भीड़ पूरे दिन उमड़ रही है। दिल्ली यमुना विहार निवासी गौरव चौधरी व धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वह चोपता व तुंगनाथ के लिए निकले थे, लेकिन तेज गर्मी के चलते वह गंगा स्नान के लिए रुक गए। संगम पर पूजन कराने वाले जमुना प्रसाद डबराल के अनुसार अचानक बढ़ी गर्मी से गंगा स्नान करने वालों की भीड़ उमड़ रही है।