फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पानी न आए तो सीधे इस नंबर पर करें शिकायत...कंट्रोल रूम से महकमा लोगों की समस्या सुनेगा

Thu, 03 Apr 2025 09:47 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी (श्रीनगर)

सार

सीडीओ ने जल महकमे को पेयजल किल्लत के समाधान को लेकर योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पानी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी के सीजन में पेयजल किल्लत से निजात पाने के लिए जिला प्रशासन व जल महकमा कंट्रोल रूम स्थापित करने जा रहा है। इतना ही नहीं कंट्रोल रूम से ही महकमा लोगों की पेयजल से जुड़ी शिकायतों को सुनकर उनका समाधान भी करेगा।

विज्ञापन


सीडीओ/ जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के उपाध्यक्ष गिरीश गुणवंत ने जल महकमे को अभी से पेयजल किल्लत के समाधान को लेकर योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनपद के निकाय क्षेत्रों के साथ ही सभी विकासखंडों में पानी की समस्या के समाधान के लिए कंट्रोल रूम बनाए जा रहे हैं। जिसमें आम लोग अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं।

बताया कि जिला स्तर का कंट्रोल रूम विकास भवन में ही बनाया गया है। मुख्यालय में शिकायतों के लिए दूरभाष नंबर 01346-222015, 8755069272, 9997186712, 8477873030 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Waqf Amendment Bill:  उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स बोले- मुसलमानों को मिलेगा हक, आएंगे अच्छे दिन
विज्ञापन


जबकि श्रीनगर, थलीसैंण, जोंक व विकासखंड पौड़ी, बीरोंखाल, खिर्सू, एकेश्वर, कोट, पाबौ, पोखड़ा, कल्जीखाल व थलीसैंण के लिए जल संस्थान पौड़ी में कंट्रोल स्थापित किया गया है। विकासखंडों के लिए बने कंट्रोल रूम के नंबर 01368-222015, 8755069272, 9997186712, 8477873030 जारी किया गया है। इसके अलावा नगर निकाय कोटद्वार, दुगड्डा व सतपुली के साथ ही विकासखंड द्वारीखाल, यमकेश्वर, रिखणीखाल, जयहरीखाल व नैनीडांडा के लिए जल संस्थान कोटद्वार में दूरभाष नंबर 01382-222219, 6399322568, 9917534516 पर कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें