फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए एकजुट हुए सैकड़ों कर्मचारी

Sun, 05 Nov 2023 06:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
श्रीनगर रामलीला मैदान में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आयोजित सभा में इस तरह से दिखी कर्म
विज्ञापन
मांग को लेकर निकाली समागम रैली, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

कर्मचारियों की मांग को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भी दिया समर्थन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सैकड़ों कर्मचारी रामलीला मैदान में एकजुट हुए और समागम रैली निकालते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के समर्थन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी रैली में शामिल हुए। रैली में राज्य के अलग-अलग हिस्से से कर्मचारी श्रीनगर पहुंचे।

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के बैनर तले रामलीला मैदान में सैकड़ों कर्मचारी एकजुट हुए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। रामलीला मैदान से शुरू हुई रैली शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए फिर से रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। यहां हुई सभा में पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु ने पुरानी पेंशन बहाल करने और निजीकरण समाप्त करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी यदि सरकार उनकी मांग नहीं मानती तो कर्मचारी इसका जवाब चुनाव में देंगे। रैली को समर्थन देते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पुरानी पेंशन कांग्रेस की देन है और कांग्रेस पुरानी पेंशन के पक्ष में है लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के समय उसे हटाया गया था। कांग्रेस कर्मचारियों के इस आंदोलन का समर्थन करती है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जीतमणी पैन्यूली, प्रदेश महासचिव मुकेश रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, सचिव देवेंद्र फर्सवाण, सुरजीत रावत, बलराज सहित कई शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी पेंशन को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी शुरू
पौड़ी/श्रीनगर। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की बैठक में मांग को लेकर 13 से 20 नवंबर तक काला फीता बांधकर कार्य करने का निर्णय लिया गया। कहा कि इसके बाद सभी जिलों में 21 से 28 नवंबर तक जिलाधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। 30 नवंबर को मंडल आयुक्तों के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन व 10 दिसंबर को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष जयदीप रावत ने कहा कि मांग को लेकर पूरे प्रदेश के 80 हजार कर्मचारी इस विरोध कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। कहा कि मोर्चा इस बार आरपार की लड़ाई को तैयार है। इस मौके पर प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल, मंडलीय संरक्षक जसपाल सिंह रावत, मंडलीय संघटन मंत्री दीपक गोडियाल आदि शामिल रहे। दूसरी ओर श्रीनगर में हुई राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की बैठक में मानवाधिकार दिवस 10 दिसंबर को सीएम आवास घेराव का निर्णय लिययागया। कीर्तिनगर में हुई बैठक में मोर्चे के जिला अध्यक्ष राजीव उनियाल, ब्लॉक अध्यक्ष देवप्रयाग राकेश चंद, शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें