पौड़ी। विभिन्न मांगों को लेकर गढ़वाल मंडल के विभिन्न जिलों से अधिक संख्या में शिक्षक सोमवार (आज) को देहरादून कूच कर शिक्षा निदेशालय में आयोजित तालाबंदी में शामिल होंगे। राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय प्रवक्ता आरपी सती ने बताया कि संघ लंबे समय से शिक्षकों की पदोन्नति, यात्रा अवकाश बहाल करने सहित 35 सूत्री मांगों के निराकरण की मांग कर रहा है लेकिन अभी तक मांगें पूरी नहीं हो पाई हैं। मंडलीय प्रवक्ता आरपी सती ने बताया कि सोमवार को देहरादून में शिक्षा निदेशालय के होने वाली तालाबंदी कार्यक्रम में गढ़वाल मंडल के सभी जिलों के नामित पदाधिकारी, निर्वाचित पदाधिकारी के अलावा सभी ब्लाॅकों के नामित व निर्वाचित पदाधिकारी शामिल होंगे। संवाद