फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्डों को दिवाली से पहले मिलेगा एरियर

विज्ञापन
विज्ञापन
होमगार्ड के जवानों को दीपावली पर्व से पहले एरियर की सौगात मिलेगी। ड्यूटी भत्ते के इस एरियर को चार किश्तों में दिया जाएगा, जिसमें पहली किश्त दीपावली से पहले दी जाएगी। उन्होंने कहा कि डिमांड के अनुरूप होमगार्ड की कमी है। जनसंख्या के अनुसार होमगार्ड की भर्ती किए जाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को होमगार्ड के मंडलीय कमांडेंट गौतम कुमार ने जिला होमगार्ड कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की प्रत्येक गतिविधि के साथ कोरोना मानकों का निरीक्षण किया। मंडलीय कमांडेंट ने बताया कि गढ़वाल मंडल में वर्तमान में कुल 3399 होमगार्ड हैं, जिनमें से 2065 जवानों की ड्यूटी कुंभ मेले में लगाई गई है। इनमें सबसे ज्यादा हरिद्वार से 500, देहरादून से 425, पौड़ी 360, टिहरी 305, चमोली 275, उत्तरकाशी 150 और सबसे कम रुद्रप्रयाग से 50 शामिल हैं। कहा कि होमगार्ड पांच चरणों में कुंभ ड्यूटी पर जाएंगे। कमांडेंट कुमार ने बताया कि जनपद में में 8 कमांडेंट सहित जिले में कुल 473 होमगार्ड सेवारत हैं। यहां होमगार्ड के 100 पद अभी भी रिक्त चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में सिविल डिफेंस ब्रांच जल्द ही खुलने वाली है। पहाड़ी क्षेत्रों में भी सिविल डिफेंस ब्रांच खोले जाने के लिए शासनस्तर पर कार्य प्रगति पर है। पहाड़ी क्षेत्रों में महिला प्लाटून बनाए जाने पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें