फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतिहासकार डॉ. यशवंत कठोच को दिया सम्मान

विज्ञापन
श्रीनगर में हिमालयन साहित्य कला परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पुस्तकों का लोकार्पण करते अ? - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
हिमालयन साहित्य एवं कला परिषद चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रो. उमा मैठाणी की पुस्तक चिद विलास (निबंध संग्रह) और डा. चंद्र प्रकाश की पुस्तक डॉ. हरिदत्त भट्ट शैलेश साहित्यिक अनुशीलन पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर लेखक डॉ. यशवंत कठोच को हिमालयन साहित्य एवं कला परिषद सम्मान भी दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम यहां हिमालयन साहित्य एवं कला परिषद चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पुस्तक विमोचन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इतिहासकार डॉ. यशवंत कठोच, विशिष्ट अतिथि उच्च अध्ययन शिक्षा संस्थान चुरू राजस्थान के हिंदी विभाग की सह आचार्य डा. विदुषी आमेटा, गढ़वाल विवि के पूर्व डीन प्रो. संपूर्ण सिंह रावत, लोक कला संस्कृति निष्पादन केंद्र के पूर्व निदेशक प्रो. डीआर पुरोहित, मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी आनंद भारद्वाज और पांडुलिपि विशेषज्ञ एवं साहित्यकार व लेखक डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह ने पुस्तकों का विमोचन किया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. विदुषी आमेटा ने कहा कि पुस्तकों की विषय वस्तु शोध की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। डॉ. देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि चिद विलास पुस्तक गढ़वाल के नैसर्गिक सौंदर्य को परिभाषित करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. संपूर्ण सिंह रावत और संचालन प्रकाश चमोली ने किया। इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष कृष्णानंद मैठाणी, नीरज नैथानी, महेश गिरी, जयकृष्ण पैन्यूली, देवेंद्र उनियाल, अनिल स्वामी व नरेश नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें