फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डे के निर्माण कार्य का स्वास्थ्य मंत्री ने किया शिलान्यास

विज्ञापन
पौड़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बात रखते उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
बहुप्रतीक्षित बस अड्डे के शेष निर्माण कार्य का शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत व विशिष्ट अतिथि विधायक मुकेश कोली ने शिलान्यास किया। साथ ही पौड़ी जिले के लिए खुशियों की सवारी का शुभारंभ भी किया। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डा. रावत ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य जांच के साथ ही सरकार दवा भी निशुल्क प्रदान करने की योजना बना रही है। आगामी 16 अक्तूबर से प्रदेश में डायलिसिस सेवा शुरू होगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पौड़ी जिले की कुल 1174 ग्राम पंचायतों में से 1134 ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत कोविड टीकाकरण हो गया है। तीन दिनों में संपूर्ण जिले में पूर्ण कोविड टीकाकरण हो जाएगा। कहा कि प्रदेश सरकार सेना, अर्द्धसैनिक बलों व पुलिस सेवा में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं को ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान करेगी, जिससे युवाओं को सही प्रशिक्षण के साथ मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। इस दौरान विधायक मुकेश कोली ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पांच वर्ष के कार्यकाल में पौड़ी में अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं। पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने कहा कि छह माह में बस अड्डे का काम पूरा हो जाएगा। डीएम विजय कुमार जोगदंडे ने कहा 3.68 करोड़ की लागत से बस अड्डे का शेष निर्माण कार्य होगा। स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने जीआईसी मौजखाल में भवन कार्य का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भाजपा संपत रावत व संचालन ईओ पौड़ी प्रदीप बिष्ट ने किया।
इंसेट
शिलान्यास पर उठे सवाल
पौड़ी। बस अड्डे के शिलान्यास पर लोगों ने सवाल उठाए। लोगों ने कहा कि वर्षों से निर्माणाधीन बस अड्डे का तीसरी बार शिलान्यास किया जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हो पाया है। पालिकाध्यक्ष बेनाम ने कहा कि तीसरी बार नहीं दूसरी बार शिलान्यास हो रहा है, कुछ लोग मीडिया व सोशल मीडिया में इसको लेकर बेवजह राजनीति कर रहे हैं। विधायक मुकेश कोली ने भी विवाद को विपक्ष व विकास विरोधी लोगों का कार्य बताया।
विज्ञापन

हमेशा बना रहता है चुनावी मुद्दा
पौड़ी। पौड़ी बस अड्डे का प्रोजेक्ट वर्ष 2006 में तैयार हुआ था। निर्माण कार्य 2009 में शुरू हुआ था। इसके बाद से लेकर आज तक हर निकाय चुनाव व विधान सभा चुनाव में बस अड्डे का निर्माण चुनावी मुद्दा बना रहा है, लेकिन पालिकाध्यक्ष बेनाम का कहना है कि बस अड्डे का निर्माण कार्य छह माह में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें