फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले के लिए किया भूमि पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी के सफल आयोजन के लिए रविवार को आवास विकास मैदान में भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ। इस दौरान विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मेले के सफल आयोजन की कामना की गई। नगर निगम की ओर से इस साल अन्य वर्षों की तुलना में मेले को अधिक भव्य, सुरक्षित और सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महापौर आरती भंडारी ने कहा कि बैकुंठ चतुर्दशी मेला श्रीनगर की आस्था, परंपरा और पहचान से जुड़ा है। यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, लोककला और सामूहिक एकता का प्रतीक है। मेले के दौरान विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी तथा विकास पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही नगर निगम ने मेले को स्वच्छता, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ जोड़ने का संकल्प भी लिया है।
मेयर ने बताया कि भूमि पूजन के साथ ही शहर के प्रमुख मंदिरों की सजावट, मेला मैदान की सजावट, स्टॉलों की व्यवस्था, सांस्कृतिक मंच और झूला चर्खियों की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। कार्यक्रम में नगर आयुक्त नूपुर वर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जयपाल नेगी, निगम पार्षदगण तथा अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें