फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच वर्षों में सरकार ने किया युवाओं का शोषण : सूर्या

विज्ञापन
पौड़ी में रोजगार दो पोस्टर लांच करते युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी प्रदीप सूर्या व अन्य। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
युवा कांग्रेस के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी प्रदीप सूर्या ने सरकार पर सरकार पर हमला बोला। सूर्या ने कहा कि उत्तराखंड में पांच वर्षों में सरकार ने सबसे ज्यादा युवाओं का शोषण किया है। रोजगार के नाम पर यहां युवाओं के साथ छल हुआ है। सरकार रोजगार देने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव 2022 में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी प्रदीप सूर्या ने रोजगार दो मुहिम का पोस्टर लांच किया। प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस आशीष नेगी ने कहा कि युवा कांग्रेस ने एक मोबाइल नंबर रोजगार दो मुहिम के पोस्टर के माध्यम से जारी किया है। बेरोजगार युवा इस नंबर पर मिस कॉल कर पंजीकरण कर सकते हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस संदीप चमोली ने कहा कि युवा एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश सचिव आशीष नेगी व संचालन मोहित सिंह ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस नीलम रावत, प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस भास्कर बहुगुणा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गौरव सागर, नगर अध्यक्ष अंकित सुंदरियाल, आकाश रावत, सरिता नेगी और सरस्वती आदि मौजूद रहे।
कांग्रेसियों ने मनाया मौन व्रत रखकर जताया अफसोस
पौड़ी। कांग्रेसियों ने हेमवती नंदन बहुगुणा मूर्ति स्थल पर मौन व्रत रखकर अफसोस दिवस मनाया। उन्होंने पीएम के दौरे को रोजगार, किसानों, तीर्थ पुरोहितों, चारधाम यात्रा, कर्मचारियों व जनता के लिए निराशापूर्ण बताया। मौन व्रत रखने वालों में जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा, तामेश्वर आर्य, नवलकिशोर, महेश ढौंडियाल, सरिता नेगी, रेखा भंडारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें