फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मंडल मुख्यालय की उपेक्षा पर गोदियाल हुए मुखर

Tue, 06 Aug 2024 06:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- यहां नहीं बैठते आयुक्त, प्रशासनिक व न्यायिक कार्यों पर पड़ रहा असर
विज्ञापन

सीएम ने पौड़ी दौरे के दौरान आयुक्त के मुख्यालय में बैठने का दिया था आश्वासन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। गढ़वाल मंडल मुख्यालय की लगातार हो रही उपेक्षा को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल मुखर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मंडल मुख्यालय में आयुक्त बैठ ही नहीं रहे हैं जिससे मंडल के प्रशासनिक व न्यायिक कार्यों पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। पौड़ी में आयुक्त के नियमित बैठने पर मुख्यमंत्री जल्द ठोस निर्णय नहीं लेते तो जन सहयोग से उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने गढ़वाल मंडल मुख्यालय की वीरानी पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक तौर पर उत्तराखंड को दो मंडलों में बांटा गया है जिनमें कुमाऊं व गढ़वाल मंडल शामिल हैं। मंडल प्रशासनिक व न्यायिक कार्यों के लिए बहुत महत्वपूर्ण इकाई है। क्षेत्र की जनता जन समस्याओं के समाधान को लेकर एसडीएम व डीएम स्तर पर संतुष्ट नहीं होती है तो अपनी आवाज को कमिश्नरी तक ले जाती है। कहा कि सीएम के पौड़ी दौरे के दौरान जनता ने गढ़वाल कमिश्नरी के वीरान होने और कमिश्नर के कभी मुख्यालय में बैठक नहीं करने की शिकायत की थी। कहा कि तब सीएम ने जनता को आश्वासन दिया था कि आयुक्त मुख्यालय पौड़ी बैठेंगे। कमिश्नरी के दिन लौटेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कहा दुर्भाग्य है कि सीएम ने कमिश्नर को कमिश्नरी के कार्य में नहीं लगा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें