फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावी पीढ़ी का भविष्य संवारने के लिए आप को एक मौका दें : कोठियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड में भावी पीढ़ी के भविष्य को संवारने के लिए आम आदमी पार्टी का एक बार सत्ता में आना जरूरी है। उत्तराखंड में परिसंपत्तियां हमारी हैं, लेकिन उन पर आज भी अधिकार यूपी का क्यों हैं। उन्होंने कहा कि मुझे उत्तराखंड की सेवा का मौका मिला, तो छह माह में ही प्रदेश में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं में सकारात्मक बदलाव आना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को कर्नल अजय कोठियाल पौड़ी पहुंचे। उन्होंने कंडोलिया मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद कोठियाल ने कोटद्वार रोड पर छतरीधार से रोजगार गारंटी यात्रा शुरू की। यात्रा लक्ष्मीनारायाण मंदिर, बस अड्डा, धारा रोड, अपर बाजार होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। यहां आयोजित जनसभा में कर्नल कोठियाल ने कहा कि मातृशक्ति, पूर्व सैनिकों, युवाओं के साथ मिलकर प्रत्येक उत्तराखंडी के उम्मीदों के उत्तराखंड का नवनिर्माण किया जाएगा। कहा कि पौड़ी में कमिश्नर के साथ ही अधिकतर मंडलीय अधिकारी नहीं बैठते हैं। आप पौड़ी के वैभव को लौटाने का काम करेगी। जिला सचिव मनोरथ निराला पार्टी की रोजगार गारंटी यात्रा की जानकारी दी। जनसभा का संचालन गणेश खुगशाल गणी ने किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश सचिव रीना नेगी, जिला संयोजक विजय मोहन रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा देवकांत देवराड़ी, विधान सभा प्रभारी पौड़ी मनोहर लाल पहाड़ी, डा. उत्तम भंडारी, श्रीनगर विधान सभा प्रभारी गजेंद्र चौहान, आशुतोष नेगी, यतेंद्र रावत, गब्बर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
पहाड़ी को प्रत्याशी किया घोषित
पौड़ी। कर्नल अजय कोठियाल ने पौड़ी विधानसभा सीट से मनोहर लाल पहाड़ी को प्रत्याशी घोषित किया। पहाड़ी 2012 में पौड़ी सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। उस समय वे 7 हजार से अधिक वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। वह क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के पूर्व सदस्य रह चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें