अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मद्देनजर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की पहल पर संकुल संसाधन खिर्सू में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
खिर्सू में बालिका शिक्षा में असमानता, लिंग भेद, स्वच्छ बालिका स्वस्थ बालिका और वर्तमान बालिका शिक्षा में चुनौतियां व संभावनाएं विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा 6 से 12 की भाषण प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज खिर्सू की स्नेहा ने बाजी मारी। प्राथमिक वर्ग की स्लोगन प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोठगी की एकता, पोस्टर प्रतियोगिता कठूली की योगिता और निबंध प्रतियोगिता प्रावि बुदेसू की अनुष्का प्रथम स्थान पर रही।
जूनियर स्तर की स्लोगन प्रतियोगिता में हाईस्कूल उल्ली की संस्कृति, पोस्टर प्रतियोगिता में जीआईसी खिर्सू की अनुष्का और हाईस्कूल उल्ली की दीया नेगी ने बाजी मारी। सीनियर वर्ग में जीआईसी खिर्सू की चांदनी, पोस्टर में हाईस्कूल उल्ली की संतोषी व मनीषा प्रथम रहीं। जीआईसी खिर्सू के प्रभारी प्रधानाचार्य संतोष नेगी ने समग्र शिक्षा के अंतर्गत बालिकाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं व बालिका शिक्षा की जानकारी साझा की गई। निर्णायक मंडल में भाष्कर सिंह, धीरेंद्र कुमार गौनियाल, वंदना, प्रेमलता शाह व अरुणा राजपूत रहे। आयोजन की अध्यक्षता जयश्री जोशी व संचालन संकुल प्रभारी खिर्सू महेश गिरि ने किया।