फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जीबीपीआईईटी के शिक्षाविदों की जल्द होंगे सीएएस की पदोन्नतियां

Wed, 06 May 2026 04:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पौड़ी। मुख्यालय के जीबीपंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (जीबीपीआईईटी) में तकनीकी शिक्षा मंत्री/प्रशासनिक परिषद के अध्यक्ष डॉ. धन सिंह रावत ने शिक्षाविदों व कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना।
बीते मंगलवार देर शाम संस्थान सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षाविदों ने लंबित सीएएस (कॅरिअर एडवांसमेंट स्कीम) के तहत पदोन्नतियां समेत विभिन्न विषय कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत के समक्ष रखीं। डॉ. रावत ने संस्थान प्रशासन को नियमों के अनुरूप लंबित पदोन्नतियां व अन्य मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीबीपीआईईटी राज्य का एक महत्वपूर्ण तकनीकी संस्थान है। लिहाजा इसे देश के शीर्ष 10 तकनीकी संस्थानों में स्थापित करने के लक्ष्य के साथ सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने शिक्षकों व कर्मचारियों से संस्थान हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विधायक राजकुमार पोरी, निदेशक प्रो. डॉ. वीके. बंगा, कुल सचिव संदीप कुमार, शिक्षाविद डॉ. मनोज पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें