फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़़वाल विवि की पीएचडी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा (सत्र 2021-22) का परीक्षाफल घोषित कर दिया है। विवि की ओर से इसे वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।
विज्ञापन

गत 6 फरवरी को गढ़वाल विवि की ओर से 42 विषयों के लिए पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में पंजीकृत 2,303 अभ्यर्थियों में से 1,629 सम्मिलित हुए थे। 674 अनुपस्थित रहे। गत 17 फरवरी को आंसर की (उत्तर कुंजिका) को विवि की वेबसाइट पर अपलोड किया गया था ताकि प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी अपने-अपने विषय के प्रश्नों के सही उत्तरों के विकल्प देख सकें। किसी भी शंका के होने पर अभ्यर्थियों को आपत्ति के लिए 18 फरवरी का समय दिया गया था।
विवि के प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. अनिल नौटियाल ने बताया कि अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण करते हुए परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है। परीक्षाफल विवि की वेबसाइट www.hnbgu.ac.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी अपनी अंकतालिका वेबसाइट online.hnbgu.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें