गढ़वाल केंद्रीय विवि के पर्वतीय पर्यटन एवं आतिथ्य अध्ययन केंद्र (सीएमटीएचएस) की ओर से बनाए उत्तराखंड में गांधी पर्यटन पथ वृत्तचित्र का विमोचन किया गया।
सोमवार को गढ़वाल विवि के एक्टिविटी सेंटर में मुख्य अतिथि प्रो. डीआर पुरोहित, गांधीवादी चिंतक प्रो. हिमांशु बौड़ाई और सीएमटीएचएस के विभागाध्यक्ष प्रो. एसके गुप्ता ने गांधी पर्यटन पथ का विमोचन किया। मुख्य अतिथि डॉ. पुरोहित ने वृत्त चित्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले परियोजना अधिकारी डॉ. सर्वेश उनियाल की सराहना की। वृत्तचित्र में व्याख्याता की जिम्मेदारी निभाने वाली प्रो. बौड़ाई ने महात्मा गांधी द्वारा भ्रमण किए गए स्थानों को पर्यटन मानचित्र पर अंकित करने की अपील की। प्रो. गुप्ता ने बताया कि वृत्तचित्र का निर्देशन सीएस चौहान ने किया है, जबकि महेश पैन्यूली व हरीश भट्ट फोटोग्राफी संयोजक हैं। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एमएस नेगी, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. एमएम सेमवाल, डॉ. सर्वेश उनियाल, प्रो. आरसी सुंद्रियाल व प्रो. राजपाल सिंह नेगी आदि मौजूद थे। संचालन डॉ. पुष्कर सिंह नेगी ने किया।