फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान संगठन ने मानदेय वृद्धि का शासनादेश जारी न होने पर जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड कीर्तिनगर प्रधान संगठन ने विधानसभा चुनाव से पूर्व सरकार द्वारा प्रधानों के मानदेय में 1500 रुपये की वृद्धि का शासनादेश जारी न किए जाने पर आक्रोश जताया है। साथ ही सरकार से मनरेगा के कार्यों में सामग्री का भुगतान और वृद्ध, विधवा, दिव्यांग आदि पेंशन के लिए गांवों में शिविर लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को ब्लाक सभागार कीर्तिनगर में प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुनय कुकसाल की अध्यक्षता में प्रधानों की बैठक आयोजित हुई। प्रधानों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने चुनाव से पूर्व उनके मानदेय में 1500 रुपये की वृद्धि किए जाने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक शासनादेश जारी न होने से प्रधानों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है। इस मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मेहर, आशा देवी, रितु देवी, बीरवल सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष धन सिंह रावत, महासचिव राजीव जोशी, सचिव प्रीति गोदियाल, रीना देवी, यशोदा देवी, शिवानी डोभाल, निशा, प्रतीक्षा, नरेंद्र मेहरा, आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें