फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी पर होगा पांच दिवसीय मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
बैकुंठ चतुर्दशी पर्व के उपलक्ष्य में इस बार श्रीनगर में 17 नवंबर से पांच दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को पालिका बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया है। पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी ने कहा कि मेला आयोजन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। जीआईएंडटीआई मैदान के रेलवे द्वारा अधिग्रहण किए जाने के कारण श्रीनगर में ही अन्य जगह पर मेले को संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन

पालिका सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी ने कहा कि बैकुंठ चतुर्दशी मेले को लेकर बोर्ड बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में आठ सभासद व पालिका के अधिशासी अधिकारी अनुपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इसके बाद शहरी सचिव शैलेश बगोली से वार्ता के बाद पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार को बोर्ड बैठक का सचिव/प्रभारी ईओ नियुक्त किया गया। बैठक में पांच सभासद भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पालिका के आठ सभासद विभोर बहुगुणा, अनूप बहुगुणा, विनीत पोश्ती, प्रमिला भंडारी, सूरज कुमार, पूजा गौतम, हिमांशु बहुगुणा व अनीता गोस्वामी लगातार बोर्ड बैठकों में नहीं आ रहे हैं। साथ ही पांच सभासदों द्वारा लिखित में उन्हें अधिशासी अधिकारी द्वारा पालिका के कार्यों के लिए समय न दिए जाने की शिकायत मिली है। इसमें सभासदों ने अधिशासी अधिकारी को कार्यमुक्त किए जाने की मांग की है। बैठक में प्रभारी ईओ शशि पंवार, सभासद संजय कुमार, विनोद मैठाणी, राकेश सेमवाल, कविता रावत, हरि सिंह मियां व नामित सभासद कुशाल रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें