फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: नगर पालिका पौड़ी के चार वार्डों में पांच दावेदारों ने दाखिल किए नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। नगर पालिका पौड़ी के चार वार्डों में सभासद पद पर पांच प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें दो पूर्व सभासद भी शामिल हैं। पालिकाध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी सहित 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। इनमें भाजपाई भी शामिल हैं। वहीं नगर पंचायत थलीसैंण में अध्यक्ष पद पर 9 और सभासद पद पर 19 नामांकन पत्र बिके हैं।
विज्ञापन

शनिवार को नामांकन के दूसरे दिन नगर पालिका पौड़ी में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी व जिलाध्यक्ष सुषमा रावत ने नामांकन पत्र खरीदा। एआरओ अध्यक्ष पद व तहसीलदार पौड़ी दीवान सिंह राणा ने बताया कि पालिकाध्यक्ष पद पर सुषमा रावत, बीरा भंडारी, प्रियंका थपलियाल सहित 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदें हैं। लेकिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है। आरओ सभासद पद पान सिंह राणा ने बताया कि सभासद पद पर वार्ड एक से सूरज सिंह बिष्ट, वार्ड 11 से पूर्व सभासद दलीप सिंह, वार्ड 8 से पूर्व सभासद सरस्वती प्रकाश बहुगुणा, वार्ड 9 से वकुल व रंजना ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। सभासद के विभिन्न पदों 28 नामांकन पत्र खरीदें गए हैं। वहीं नगर पंचायत थलीसैंण में अध्यक्ष पद के आरओ राम नगीना ने बताया कि अध्यक्ष पद पर 9 और सभासद पद पर 19 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें