फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राफ्ट जमा किए जाने को लेकर दो गुटों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड पोखड़ा के अशासकीय जनता इंटर कालेज लियाखाल में दो गुटों में विवाद हो गया, जिसमें आपसी खींचतान व धक्कामुक्की में पूर्व प्रमुख पोखड़ा चोटिल हो गए। विद्यालय में साधारण सभा की सदस्यता के लिए ड्राफ्ट जमा किए जाने को लेकर विवाद हुआ था। एक गुट ने विद्यालय प्रबंधन पर गलत ढंग से ड्राफ्ट लगाए जाने और ड्राफ्ट की संख्या सार्वजनिक नहीं किए जाने का आरोप लगाया। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने सही रूप में ड्राफ्ट लगाए जाने की बात कही। साथ ही कहा कि सूचना को सार्वजनिक नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन

पोखड़ा ब्लाक के जनता इंटर कालेज लियाखाल में साधारण सभा की सदस्यता के लिए ड्राफ्ट जमा किए जा रहे थे। शाम पांच बजे तक ड्राफ्ट जमा किए जाने का कार्य सामान्य रूप से चला, लेकिन इसी दौरान कुछ लोग आए। जिन्होंने विद्यालय प्रबंधन पर ड्राफ्ट गलत रूप से जमा किए जाने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से जमा हुए कुल ड्राफ्टों की संख्या सार्वजनिक किए जाने की मांग की।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा जानकारी नहीं दिए जाने को लेकर परिसर में दो गुटों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। यहां मौजूद लोगों व राजस्व पुलिस ने आपस में विवाद कर रहे लोगों को शांत किया। लेकिन इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक व पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत चोटिल हो गए। उन्होंने डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि 15-20 लोग विद्यालय में आए और हंगामा करने लगे। पट्टी तलाई चार के राजस्व उपनिरीक्षक कांता प्रसाद ने बताया कि विद्यालय परिसर में विवाद को शांत कर लिया गया है।
विज्ञापन

अशासकीय विद्यालयों का हो राजकीयकरण
आरटीआई कार्यकर्ता मातंग मलासी ने कहा कि अशासकीय विद्यालय गलत ढंग से नियुक्तियां करने व भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिए जाने का अड्डा बन चुके हैं। पौड़ी जिले में 2012-13 में तत्कालीन डीएम 86 नियुक्तियों में हुए भ्रष्टाचार को उजागर कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि चार आईएएस अधिकारी अशासकीय विद्यालयों में नियुक्ति गलत ढंग से होने व नियुक्तियों के लिए आयोग बनाए जाने की सिफारिश कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें