एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय की कुलपति की फर्जी मेल आईडी के बाद अब मोबाइल फोन पर उनके नाम से मैसेज किए जा रहे हैं। कर्मचारियों को व्हाट्स एप कर शॉपिंग कंपनी के गिफ्ट कार्ड लेने का अनुरोध किया जा रहा है। कुलसचिव की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है।
शनिवार को गढ़वाल विवि के कर्मचारी/अधिकारियों को एकाएक कई नंबरों से व्हाट्सएप के माध्यम से मैसेज आने लगे हैं। खास बात यह है कि जिन नंबरों से मैसेज किए जा रहे हैं, उनकी व्हाट्सएप डीपी (डिस्पले पिक्चर) में विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल की फोटो लगी हुई है। ऐसे में अधिकारियों/कर्मचारियों को लगा कि कुलपति मैसेज कर रहीं हैं, लेकिन मैसेज में किसी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के कार्ड खरीदने की बात का जिक्र होने पर कर्मचारियों को शक हुआ। कर्मचारियों ने नंबर आईडी पता करने वाले एप से जानकारी मिली कि यह नंबर किसी और व्यक्ति का है।