फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के नाम से बनाई फर्जी मेल आईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के प्राचार्य के नाम से अज्ञात लोगों ने फर्जी मेल आईडी बना दी है। प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। साथ ही नोटिस जारी करते हुए फेक मेल आईडी से मेल आने पर कोई न प्रतिक्रिया न करने की अपील की।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. रावत ने बताया कि किसी व्यक्ति ने उनके नाम का प्रयोग करते हुए persnalmailbox.edu@gmail.com नाम से फेक मेल आईडी बनाई है। उक्त मेल आईडी से उनके परिचितों/कार्य क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों व अन्य को फर्जी मेल भेजे जा रहे हैं। उक्त मेल के माध्यम से गलत संदेश भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कॉलेज में कार्यरत सभी विभागाध्यक्ष/इंचार्ज/सीनियर रेजीडेंट/जूनियर रेजीडेंट/अनुभाग प्रभारी/मैटर्न/एएनएस/कर्मचारियों को उनकी ऑफिशियल मेल आईडी में सूचना का आदान-प्रदान करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें