फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया वर्षवार करने पर जताया आभार

विज्ञापन
श्रीकोट में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डॉ धन सिंह रावत को सम्मानित करते संविदा बेरोजगार स्टाफ ? - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
संविदा बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ ने भर्ती प्रक्रिया वर्षवार किए जाने पर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षामंत्री डा. धन सिंह रावत का भव्य स्वागत कर आभार जताया है। कहा कि सरकार के इस फैसले से वर्षों से नौकरी की आस लगाए बैठे बेरोजगारों में आशा की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

रविवार को श्रीकोट के एक होटल में महासंघ की ओर से मंत्री के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीकृष्ण बिजल्वाण ने कहा कि नर्सिंग भर्ती विगत एक वर्ष से लंबित पड़ी थी। अब स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने संविदा बेरोजगार स्टाफ नर्सिंग के हितों को ध्यान में रखते हुए नर्सिंग राजपत्रित सेवा नियमावली 2021 में संशोधन करवा कर भर्ती प्रक्रिया को वर्षवार किया है। सम्मान समारोह कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, विभोर बहुगुणा, लखपत भंडारी, राजू बिष्ट, डा. सुधीर जोशी, राकेश रावत, रवि रावत, अलका, हेमा, संगीता, अमिता, प्रवीण, सुनील, विनित, मनवीर, मुकेश, पंकज, सुरजीत, रंजीता, बीना, वर्षा, अर्चना व रामेश्वरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें