फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कोटद्वार रोड पर कारों में अज्ञात ने तोड़फोड़ की, हो रही तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। मुख्यालय पौड़ी के कोटद्वार रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा तीन- चार कारों में तोड़फोड़ किए जाने की घटना सामने आई है। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। कोतवाली पौड़ी पुलिस ने प्रकरण में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

जनपद पौड़ी के गुमखाल सारी गांव निवासी सर्वेश गौड़ ने कोतवाली पौड़ी पुलिस को एक तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि वह विकास खंड खिूर्स के जीआईसी चोपड़ा में सेवारत है। वह पौड़ी में कोटद्वार रोड पर सेंट थॉमस स्कूल के समीप किराए में परिवार के साथ रहता है। बीती बुधवार रात को खड़ी की गई उनकी कार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने भारी क्षति पहुंचाई है। उन्होंने बताया कि मेरी कार के साथ-साथ डॉ. पंकज सिंह सहित तीन से चार कारों के आगे-पीछे के कांच पूरी तरह तोड़े गए हैं। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। यह तोड़फोड़ करीब 1 से 2 बजे के बीच की है।

स्थानीय लोगों ने घटना के बाद पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि जिला मुख्यालय में इस तरह की घटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाती है। कोतवाल पौड़ी अमरजीत सिंह ने बताया कि कोटद्वार रोड पर कारों में तोड़फोड़ किए जाने के प्रकरण में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धारा में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें