फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई से मिलेगा कर्मचारियों को 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को अब 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के आदेश के अनुसार कर्मचारियों को एक जुलाई से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान होगा। वित्त अनुभाग की सहमति और कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल के अनुमोदन के पश्चात कुलसचिव डॉ. अजय खंडूड़ी ने इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में गढ़वाल विवि के कर्मचारियों को 28 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान हो रहा है। 3 नवंबर को यूजीसी के ओर से दिए गए आदेशानुसार इसमें 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए 31 प्रतिशत कर दिया गया है। कर्मचारियों को इसी साल के जुलाई माह से नई दर से महंगाई भत्ते का भुगतान होगा। आदेश के अनुसार यह सुविधा नियमित कर्मचारियों के साथ ही ऐसे दैनिक/नियत वेतन कर्मियों को मिलेगी जिनको उच्च न्यायालय से पारित आदेशों के अनुपालन में न्यूनतम वेतन के साथ महंगाई भत्ता अनुमन्य किया गया है एवं जिनका वेतन आहरण विश्वविद्यालय के मुख्य खाते से किया जा रहा है। वहीं स्व वित्तपोषित विभागों के अंतर्गत विभागीय मद से वेतन आहरित करने वाले दैनिक/नियत वेतन कर्मियों को महंगाई भत्ते का भुगतान विभागीय मद में धन की उपलब्धता पर निर्भर करेगा। संबंधित विभागाध्यक्ष की संस्तुति मिलने पर ही विवि भुगतान पर विचार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें