फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता बैलेट पेपर से देंगे वोट : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम पौड़ी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि जनपद में 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान करेंगे। उन्होंने नोडल अधिकारी को बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को चिह्नित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतगणना स्थल पर संबंधित नोडल अधिकारी जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करे। दिव्यांग व बुजुर्गों के लिए बूथों पर रैंप बनाए जाएं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने बूथों में जाकर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ प्रशांत कुमार आर्य, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवाड़ी, डीएफओ सोहन लाल, एसडीएम सदर आकाश जोशी, श्रीनगर अजयवीर, चौबट्टाखाल संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें