फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: देवप्रयाग व कीर्तिनगर के आठ मोटर मार्ग होंगे बलिदानियों के नाम पर

Wed, 24 Jul 2024 07:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। देवप्रयाग एवं कीर्तिनगर के आठ मोटर मार्ग बलिदानियों के नाम पर रखे जाएंगे। देवप्रयाग विधानसभा के अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर देश रक्षा के लिए बलिदान हुए सेना के जवानों के नाम पर मार्गों का नाम रखे जाने की शासनस्तर से स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के आधार पर सात किमी लंबाई के माल्डा-पैंडुला-श्रीकोट से पौड़ीखाल मोटर का नाम शहीद रतन सिंह डोडियाल, बागवान से जामणीखाल मोटर के किमी दो से छह किमी लंबाई के दंदेली-भण्डोली मोटर मार्ग का नाम शहीद जीत सिंह लिंगवाल, 7 किमी. लंबाई के रौड़धार से पौड़ीखाल जाखणीधार मोटर मार्ग का नाम शहीद दीवान सिंह बागड़ी होगा। उन्होंने बताया कि 11.55 किमी. लंबे डांडा भैंसकोट मोटर मार्ग का सेंटुली डोभ होते हुए ललूड़ीखाल तक मोटर मार्ग का नाम शहीद दयाल सिंह, 18.63 लंबाई के मुल्यागांव-पलेठी मोटर मार्ग एवं हिंडोलाखाल कोटी पलेठी मोटर मार्ग का नाम शहीद दीप चंद, गजा मोटर मार्ग के किमी दो से कर्णादेवी मंदिर से धौडोकीधार-रूणेसारी बदरगांव पुरूथधार मोटर मार्ग का नाम शहीद शैलान सिंह होगा।
इसके अलावा कीर्तिनगर ब्लॉक के अंतर्गत 5 किमी. लंबाई के थाती डागर-दोफिन नामे तोक से नौकुचढीग-सुरियो-पौण-जितुधार-नौलीपानी मोटर मार्ग का नाम शहीद कृपाल सिंह व 4 किमी. लंबाई के थाती डागर से रैतासी मोटर मार्ग का नाम शहीद जगत सिंह मोटर मार्ग होगा। उन्होंने कहा कि इन आठों मोटर मार्गों का नामकरण बलिदानियों के नाम पर करने का शासनादेश जारी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें