फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन नैथाणा मोटर पुल को वैरागणा से जोडने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलमार्ग परियोजना के निर्माणाधीन नैथाणा मोटर पुल को वैरागणा से जोड़ने की कवायद चल रही है। इसके लिए लोनिवि और तहसील कीर्तिनगर की टीम ने प्रारंभिक सर्वेक्षण कर लिया है। यदि मोटर पुल वैरागणा में कीर्तिनगर-नैनीसैंण-चौरास मोटर मार्ग से जुड़ता है, तो चौरास, कड़ाकोट, बडियारगढ़, लोस्तू सहित रुद्रप्रयाग जिले के भरदार क्षेत्र के लोगों को दो किलोमीटर कम चलना पड़ेगा।
विज्ञापन

आरवीएनएल (रेल विकास निगम लिमिटेड) की ओर से श्रीनगर में अलकेश्वर घाट से नैथाणा मोटर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। पुल पर आगामी जुलाई से यातायात शुरू होने की उम्मीद है। पुल रानीहाट/नैथाणा रेलवे स्टेशन को जोड़ने के साथ ही टिहरी व पौड़ी जिले के क्षेत्रों को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है। हालांकि वर्तमान मेें क्षेत्र में कीर्तिनगर, घस्या महादेव और सुपाणा मोटर पुल है, लेकिन नैथाणा पुल निर्माण से श्रीनगर बाजार का चौरास क्षेत्र से सीधा संपर्क हो रहा है। साथ ही नैनीसैंण-सिल्काखाल, मंजाकोट-पठवाणा, कीर्तिनगर-बडियारगढ़-सौंराखाल और कीर्तिनगर-चौरास-सुपाणा मोटर मार्ग से आवाजाही करने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।
पुल की एप्रोच रोड रानीहाट से बनाई जा रही है, जबकि स्थानीय निवासी पुल से लगभग 300 मीटर दूर वैरागणा में एप्रोच रोड से जोड़ने की मांग करते आ रहे हैं। जनता की मांग को देखते हुए विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी ने वैरागणा से पुल तलाशने के लिए निर्देश दिए थे, जिस पर लोनिवि अस्थायी खंड कीर्तिनगर और तहसील प्रशासन कीर्तिनगर की टीम ने प्रारंभिक सर्वेक्षण कर संभावनाएं तलाशी। सर्वेक्षण में मोटर पुल की एप्रोच रोड को झूला पुल के पैदल मार्ग से जोड़ने का विकल्प देखा गया।
विज्ञापन

-निर्माणाधीन मोटर पुल से वैरागणा तक प्रारंभिक सर्वेक्षण किया गया है। यहां आवासीय भवन भी हैं। ऐसे में देखा जा रहा है कि किस प्रकार सड़क का निर्माण हो। पैदल मार्ग को पुल से जोड़ते हुए चौड़ीकरण किया जा सकता है। -डीपी आर्य, अधिशासी अभियंता, पीडब्लूडी, कीर्तिनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें