फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: डीएम ने रोका नगर आयुक्त कोटद्वार व नगर पंचायत जौंक के ईओ का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। राजस्व की मासिक स्टाफ समीक्षा की बैठक में डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अनुपस्थित रहने पर नगर आयुक्त कोटद्वार व नगर पंचायत जौंक के अधिशासी अधिकारी के वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने सभी एसडीएम को लंबित राजस्व वादों को तय समय पर निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। कहा कि राजस्व वसूली के कार्यों की प्रगति बढ़ाने व बड़े बकायादारों पर वसूली की कार्रवाई में अफसर तेजी दिखाएं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने राजस्व विभाग व आरटीओ को ड्रंक एंड ड्राइव मामले में नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाने को कहा। साथ ही कच्ची शराब की बिक्री करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नगर निकायों में अफसराें को पार्किंग व गृह शुल्क वसूली में तेजी लाने को कहा। पुलिस विभाग की समीक्षा करते हुए डीएम ने पुलिस व सभी एसडीएम को नये थाने खोलने के लिए बैठक कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने एसडीएम पौड़ी, श्रीनगर, यमकेश्वर व कोटद्वार को तहसील स्तर पर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही अवैध खनन रोकने के लिए खनन अधिकारी व एसडीएम को समन्वय बनाकर कार्रवाई करने को कहा। इस मौके पर एडीएम ईला गिरी, संयुक्त मजिस्ट्रेट अनामिका, प्रशिक्षु आईएएस दीक्षिता जोशी, एसडीएम श्रीनगर नूपुर वर्मा, लैंसडौन शालिनी मौर्य और सीओ पुलिस अनुज कुमार आदि शामिल रहे।
लंबित शिकायतों पर रोका रजिस्ट्रार का वेतन

सीएम हेल्पलाइन व जन समर्पण पोर्टल पर लंबित शिकायतों व बैठक में अनुपस्थित रहने पर डीएम ने वानिकी विवि भरसार के रजिस्ट्रार का वेतन रोकने के निर्देश दिए। बताया कि सीएम हेल्पलाइन में एल-1 स्तर पर 399 व एल-2 स्तर पर 82 शिकायतें दर्ज हैं। जबकि जन समर्पण पोर्टल पर कुल 105 शिकायतें लंबित हैं। जिसमें राजस्व की 56 व अन्य विभागों की 49 शिकायतें लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें