फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी भंग, अंतरिम जिलाध्यक्ष को जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी पौड़ी भंग हो गई है। नवीन कार्यकारिणी गठित होने तक अंतरिम जिलाध्यक्ष को कमान सौंपी गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने जिला कांग्रेस कमेटी को भंग करने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा विगत नौ वर्षों से पार्टी जिलाध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे थे। बीते शुक्रवार को जिला मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा के सामने समीक्षा बैठक के दौरान हंगामा हुआ था। इस दौरान जिलाध्यक्ष के पद पर भी कार्यकर्ताओं ने बदलाव की मांग की थी। रविवार को थलीसैंण क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने जिला कांग्रेस कमेटी को भंग करने का आदेश जारी किया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश चमोली ने बताया कि नई कार्यकारिणी के गठन होने तक विनोद सिंह नेगी को अंतरिम कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नेगी बीजीआर परिसर पौड़ी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व जिला महामंत्री का दायित्व संभाल रहे थे। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से दिए गए दायित्व का ईमानदारी व निष्ठापूर्वक निर्वहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें