फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों में गठित होगी अनुशासन समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल मंडल के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में अनुशासन समितियों का गठन किया जाएगा। मंडल के राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त इंटर व हाईस्कूल में अनुशासन समिति के गठन को लेकर अपर निदेशक ने प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। समिति में विद्यालय के व्यायाम शिक्षक नोडल शिक्षक के रूप में नामित होंगे।
विज्ञापन

अपर शिक्षा निदेशालय पौड़ी ने 17 अगस्त को जीआईसी कीर्तिनगर में दो छात्रों के बीच हुए विवाद और मारपीट की घटना में छात्र की मौत के मामले को गंभीरता से लिया है। भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए अपर शिक्षा निदेशालय ने मंडल के सभी इंटर व हाईस्कूल के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक को अपने-अपने विद्यालय में अनुशासन समिति गठित करने के निर्देश दिए। अपर निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने बताया कि अनुशासन समिति विद्यालय परिसर में होने वाली हर घटना पर नजर रखेगी। प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक समेत सभी शिक्षक छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग भी करेंगे। छात्र-छात्राओं के बीच किसी विवाद पर समिति तत्काल काउंसिलिंग व अभिभावकों से संपर्क स्थापित करेगी। इस संबंध में मंडल के सभी जनपदों के मुख्य शिक्षाधिकारियों को अपने स्तर से खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करने को कहा गया है।
व्यायाम शिक्षक का निलंबन वापस न लेने पर आंदोलन की चेतावनी
नई टिहरी। राजकीय शिक्षक संघ ने इंटर कॉलेज कीर्तिनगर के व्यायाम शिक्षक के निलंबन पर आक्रोश जताया है। उन्होंने जल्द ही निलंबन वापस न लेने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। संगठन के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह सरियाल व प्रवक्ता कमल नयन रतूड़ी ने इंटर कॉलेज कीर्तिनगर के छात्रों के आपसी झगड़े में एक छात्र की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए ठोस कार्य योजना बनाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस समय यह घटना विद्यालय में हुई उस वक्त स्कूल के व्यायाम शिक्षक वीर विक्रम सिंह रावत कक्षा में पढ़ा रहे थे। जांच के नाम पर उक्त शिक्षक को निलंबित करना दुर्भाग्यपूर्ण है। बीईओ ने शिक्षक को दोषी बताया है जो न्यायोचित नहीं है। प्रधानाचार्य भी बराबर के जिम्मेदार हैं। उन्होंने घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए व्यायाम शिक्षक का निलंबन वापस न होने पर अंादोलन शुरू करने की चेतावनी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें