फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता में देवप्रयाग के छात्रों का रहा दबदबा

Fri, 13 Oct 2023 03:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से कोटद्वार में आयोजित जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता (पौड़ी) के वरिष्ठ वर्ग में केंद्रीय संस्कृत विवि के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। प्रतियोगिता की 4 स्पर्धाओं में परिसर के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह छात्र अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर देवप्रयाग के छात्रों ने कोटद्वार में हुई जिला स्तरीय स्पर्धा में नाटक, श्लोकोच्चारण, वाद-विवाद तथा आशु भाषण में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ‘बालचरितम्’ संस्कृत नाटक ‘कृष्ण की बाललीला’ से संबंधित था। इसमें शिवानी ठाकुर, दिगंबर रतूडी़, कुशाग्र, साहिल शर्मा, चिराग शर्मा, सुनील गोदियाल, दिगंबर सुधांशु पंत, तेजस्विनी, आदित्य टोडरिया आदि 12 विद्यार्थियों ने अभिनय किया। जबकि वाद-विवाद में माधुरी और श्रेष्ठा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आशुभाषण में लोकेश चंद्र बड़सिलिया और श्लोकोच्चारण में कोमल शर्मा प्रथम रहे। छात्रों का मार्गदर्शन साहित्य विभाग के प्राध्यापक डॉ. दिनेश चंद्र पांडेय ने किया। परिसर के निदेशक प्रो. पीवीबी सुब्रह्मण्यम ने सभी छात्र-छात्राओं की उपलब्धि पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें