सोमवती अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अलकनंदा और भागीरथी नदी के संगम पर गंगा स्नान किया। इसी दिन शनि जयंती होने पर कष्टों से मुक्ति पाने के लिए मंदिर में पूजा-अर्चना की।
बदरीनाथ केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित होने से सोमवती अमावस्या पर संगम नगरी में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। क्षेत्रीय लोगों के साथ ही चारधाम यात्रा पर आने वाले देश के विभिन्न राज्यों के श्रद्धालुओं ने गंगा दर्शन, पूजन और स्नान कर पुण्य अर्जित किया। कई श्रद्धालुओं ने पितरों के लिए तर्पण व ग्रहों की शांति के लिए दान और पूजन करवाया। इस मौके पर सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रख कर पीपल के वृक्ष की पूजा की। इस दौरान श्री रघुनाथ मंदिर में भी पूजन-अर्चना की। संवाद