फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: निराश्रित गोवंश को पौड़ी के गडोली में छोड़ा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। पौड़ी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 11 में बीती रात निराश्रित गोवंश छोड़े जाने पर लोगों ने आक्रोश जताया है। बताया जा रहा है कि नगर निगम श्रीनगर प्रशासन की ओर से निराश्रित गोवंश को पौड़ी के गडोली में छोड़ दिया गया है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पालिका के सभासदों ने एसडीएम से इस मामले की शिकायत करते हुए मामले की जांच की मांग उठाई है।

मंगलवार को नगर पालिका पौड़ी के वार्ड-11 से सभासद गौरव सागर के नेतृत्व में सभासद व स्थानीय लोगों ने एडीएम पौड़ी अनिल गर्ब्याल से मुलाकात की। इस मौके पर सभासद गौरव सागर, अरविंद रावत, युद्धवीर सिंह रावत व प्रदीप असवाल ने बताया कि बीते सोमवार रात को करीब दो बजे नगर निगम श्रीनगर प्रशासन के दो वाहन पौड़ी में गडोली के पास पहुंचे, जिनमें निराश्रित गो वंश थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निगम प्रशासन के कार्मिकों ने निराश्रित गोवंश को गडोली में छोड़ा, जिसका विरोध स्थानीय लोगों ने किया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सभासदों ने मामले की जांच कर इसमें शामिल कार्मिकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग की।
साथ ही कहा कि गडोली में छोड़े गए सभी निराश्रित गोवंश को वापस छोड़ दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रकरण में जिला प्रशासन की ओर से जल्द कार्रवाई नहीं करने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं, एडीएम अनिल गर्ब्याल ने कहा कि समस्त निराश्रित गोवंश को चिह्नित कर वापस भेजा जाएगा। साथ ही नगर आयुक्त नगर निगम श्रीनगर को प्रकरण की जांच के निर्देश दिए गए। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आस्कर रावत, प्रभा नेगी, लीला ढौंडियाल, वीरा देवी, महेश्वरी देवी, विनोद प्रकाश और मुकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




- पौड़ी के गडोली में निराश्रित गोवंश छोड़ने का प्रकरण संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वाले कार्मिकों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



नूपुर वर्मा, नगर आयुक्त नगर निगम, श्रीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें