फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: हिंसरियाखाल में आईटीआई खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के हिंसरियाखाल क्षेत्र में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) खोलने की मांग उठी है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और निवासियों ने तकनीकी शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर यह अनुरोध किया है।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि हिंसरियाखाल के आसपास कोई सरकारी आईटीआई नहीं है। इससे गरीब और सामान्य परिवारों के छात्रों को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाई होती है। निजी संस्थानों की अधिक फीस के कारण कई छात्र प्रवेश नहीं ले पाते हैं। स्थानीय युवाओं को इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर जैसे रोजगारपरक ट्रेडों में प्रशिक्षण मिलेगा। इससे वे तकनीकी रूप से दक्ष होकर आत्मनिर्भर बनेंगे। उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। पत्र भेजने वालों में ग्राम प्रधान सौडू निर्मला देवी, ग्राम प्रधान गौंली अर्जुन, ग्राम प्रधान बरसोली अनीता देवी, ग्राम प्रधान नौली शांति देवी, ग्राम प्रधान डडुवा बीना, ग्राम प्रधान भंडाली सुरेश, ग्राम प्रधान संजना देवी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें