पौड़ी। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों ने बखूबी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न वर्ग की एथलेटिक्स में दीपिका, आयुषी, आदर्श, माधवी, कृष्णा व भास्कर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
खिर्सू ब्लॉक के खेल मैदान में आयोजित खेल महाकुंभ का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख भावनी गायत्री ने किया। बीओ भगवान सिंह गुसाईं ने महाकुंभ के तहत आयोजित खेलों के उद्देश्यों पर रोशनी डाली। खेलों की शुरुआत अंडर 17 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ से हुई। जिसमें न्याय पंचायत पोखरी की दीपिका प्रथम व प्रिया चमराड़ा द्वितीय रहीं।
200 मीटर में आयुषी श्रीनगर प्रथम, शीतल स्वीत द्वितीय, पायल रावत खिर्सू तृतीय रहीं। कबड्डी में न्याय पंचायत पोखरी प्रथम रहा। गोला फेंक बालक में चमराड़ा के सुमित सिंह व बॉबी द्वितीय, ऋषभ पोखरी तृतीय रहे। चक्का फेंक बालक में चमराड़ा के बॉबी प्रथम व आशुतोष राणा द्वितीय, ऋषभ पोखरी तृतीय रहे। लंबी कूद बालक में तनुज पुरी देवलगढ़ प्रथम, चमराड़ा के ऋषभ द्वितीय व शांतनु तृतीय रहे। बालक वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में आदर्श चमराड़ा ने पहला जबकि देवलगढ़ के प्रियांशु द्वितीय व सुमित तृतीय रहे।
अंडर-14 बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में माधवी श्रीनगर प्रथम व सोनाक्षी कोठगी द्वितीय रही। बालक वर्ग में चमराड़ा के कृष्णा ने पहला व अनमोल ने दूसरा जबकि देवगढ़ के गोपाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग की 600 मीटर में भास्कर पोखरी प्रथम, आरव चमराड़ा द्वितीय व अनुज देवलगढ़ तृतीय स्थान पर रहे। इसी वर्ग की लंबी कूद में न्याय पंचायत चमराड़ा की माधवी प्रथम व राशि द्वितीय रही। बालक वर्ग की गोला फेंक में सारव रावत श्रीनगर प्रथम, पंकज रावत चमराड़ा द्वितीय व नीरज सिंह पोखरी ने तृतीय स्थान पाया। इस मौके पर बीडीओ खिर्सू शिव सिंह भंडारी, ग्राम प्रधान गीता देवी, मोहन सिंह, राकेश कठैत, नवीन तोमर, मुकेश कुमार और विवेक कपरवान आदि शामिल रहे।