फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: वॉलीबाल के बालक वर्ग में तमलाग बालिका में ढांडरी रहा विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। पौड़ी के रांसी स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ का समापन हो गया। इस दौरान वॉलीबाल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में तमलाग और बालिका में ढांडरी विजेता रहा।

इस दौरान शनिवार को हुए अंडर -20 आयु वर्ग की 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आदित्य प्रथम, अखिलेश द्वितीय, प्रियांश तृतीय रहे। बालिका में करीना प्रथम, किरन, मानसी तृतीय रही। 1500 दौड़ के बालक वर्ग में दिगंबर सिंह प्रथम, निखिल द्वितीय, गौरव पंवार तृतीय, बालिका में निधि प्रथम व सृष्टि द्वितीय, 200 मीटर में बालकों में धोनी प्रथम, निखिल द्वितीय, अर्पित तृतीय, बालिका में मुस्कान प्रथम, निहारिका द्वितीय, आकाशी तृतीय, 100 मीटर के बालकों में दिगंबर प्रथम, मनीष द्वितीय, अनूप तृतीय, बालिका में भूमिका प्रथम, मुस्कान द्वितीय, स्तुति तृतीय रहीं।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में बालक में आदर्श प्रथम, आयुष द्वितीय, ऋषभ तृतीय, बालिका में खुशी प्रथम, किरन द्वितीय, मानसी तृतीय, पांच हजार की बालक में दिगंबर प्रथम, मनीष रावत द्वितीय, अनूप तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

तीन हजार की बालिका में निधि प्रथम, सृष्टि, अनुष्का तृतीय नंबर पर रही। कबड्डी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में ढांडरी प्रथम, पौड़ी द्वितीय व पौड़ी गांव तृतीय रहा। वॉलीबाल में तमलाग प्रथम, ढांडरी प्रथम द्वितीय व ढांडरी द्वितीय तृतीय स्थान पर रहा। बालिका में ढांडरी प्रथम, चरधार द्वितीय और बाड़ा ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस दौरान समापन अवसर पर मुख्य अतिथि बीडीओ दिनेश सिंह नेगी, बीईओ मास्टर आदर्श और युवा कल्याण अधिकारी ने विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र व मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें