फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने फांसी लगाकर मौत को गले लगाया

Thu, 12 Nov 2015 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
भाबर के शिवराजपुर गांव में दिवाली के दिन सुबह करीब दस बजे एक किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार किशोरी को किसी बात पर उसकी मां ने डांट लगाई थी, जिससे क्षुब्ध होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह दस बजे शिवराजपुर निवासी  नेहा (15) वर्ष पुत्री तेजेंद्र के परिजन खेतों में काम करने गए थे। इसी दौरान नेहा ने घर में पंखे के कुंडे से लटककर फांसी लगा ली।

घर के बाहर खेल रहे पड़ोस के बच्चों ने जब नेहा को फंदे से झूलते देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। किशोरी के माता-पिता को बुलाया गया। बेटी को फंदे से झूलता देख परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के अनुसार नेहा पांच बहनों में दूसरे नंबर की थी। उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें