पौड़ी। असवालस्यूं पट्टी के पटवारी अनिल नेगी शुक्रवार को राजस्व चौकी में शराब के नशे में मिला। आरोप है कि पटवारी ने वहां आने जाने वाले लोगों से अभद्रता की। इस पर गुस्साए ग्रामीण पटवारी को पकड़कर एसडीएम आफिस पहुंच गए। बाद में लोगों ने डीएम सुशील कुमार से भी शिकायत की। डीएम और एसडीएम के आदेश पर पटवारी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। मेडिकल करने वाले डॉ. आरके टम्टा ने बताया कि प्राथमिक जांच में पटवारी का शराब होना प्रतीत हुआ है। विस्तृत जांच के लिए ब्लड सेंपल लिया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, ब्लाक कल्जीखाल के असवालस्यूं पट्टी के पटवारी अनिल नेगी अक्सर शराब के नशे में रहते हैं। शुक्रवार सुबह भी वे नशे में पटवारी चौकी में नशे में मिले। इस पर पटवारी को पकड़कर एसडीएम कार्यालय लाए। यहां पटवारी को एसडीएम के सामने पेश किया गया। एसडीएम केएस नेगी ने ग्रामीणों को पटवारी पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं पटवारी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट और पूरे घटनाक्रम में एसडीएम द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के बाद पटवारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। पटवारी को एसडीएम के सामने लाने वाले शराब के नशे में पेश वाले ग्रामीण वीरेंद्र गढ़देशी, नरेंद्र बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद, दीपेंद्र कुमार, विजय खुगशाल, वृजमोहन ने डीएम को बताया कि पटवारी चौकी में अक्सर नशे की हालत में रहता है और लोगों से भी अभद्रता करता है। उन्होंने कहा कि पटवारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।