नर्सिंग कालेज पौड़ी में छह माह का सेर्टिफिकेट प्रोग्राम इन कम्युनिटी हेल्थ (सीपीसीएच) सर्टिफिकेट कोर्स शुरू हो गया है। कोर्स के लिए कालेज को आवंटित 40 सीटों पर छात्र-छात्राओं ने प्रवेश ले लिया है और पढ़ाई शुरू हो गई है।
कोर्स में छात्रों को एक माह थ्योरी और पांच माह क्लीनिकल प्रशिक्षण दिया जाएगा। क्लीनिकल प्रशिक्षण मेडिकल कालेज श्रीनगर, जिला चिकित्सालय पौड़ी के साथ ही विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में होगा। प्रधानाचार्य मनीषा ध्यानी ने बताया कि कोर्स के के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विवि से दिशा-निर्देश मिलते ही बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि कालेज बीएससी नर्सिंग का पहला बैच वर्ष 2020 में शुरू हुआ था। कॉलेज में अब ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो गई हैं। प्रथम वर्ष के छात्रों की इंटरनल परीक्षा संपन्न हो चुकी हैं। हालांकि, मुख्य परीक्षाएं अभी नहीं हो पाई हैं।